कठिन दिनचर्या का पालन करते हैं सुबह 5 बजे उठना, टी ट्री आयल से दांत साफ करना, फिर 25 तरह की कसरतें
30 डॉक्टरों की टीम जानसन की रात-दिन देख-रेख करती है , हर साल र्ख्च करते हैं 16 करोड़ रू
भोजन निरामिष, 1977 कैलोरी ही हर दिन लेते हैं, साथ में सप्लीमेंट और दवाइयां
परियाजना ब्लू प्रिंट उद्देश्य है 18 साल के उम्र जैसा शरीर प्राप्त करना
विजय भास्कर
वेनिस, कैलिफोर्निया । मानव प्रजाति की दो दमित इच्छाओं की पहाडि़यों के बीच – चिर यौवन और अमृत की प्राप्ति दो ऐसे पर्वत शिखर हैं जो अब तक अविजित हैं। इस रास्ते की बाधाएं धीरे- धीरे दूर की जा रही हैं। जैसे इस प्रजाति की औसत उम्र अब 72 साल हो गयी है । आज से 50 साल पहले औसत उम्र 52. 5 साल आंकी जाती थी। डेढ दशक बाद यह बढ कर 83 साल हो जाएगी । अमृत की खोज की सफर ने पूरे रसायन शास्त्र को जन्म दिया। औसत आयु में बढोतरी जैसी उपलब्धि पड़ाव हैं मंजिल़ नहीं। चिर यौवन की प्राप्ति में अमेरिकी बायोटेक उद्यमी ब्रायन जानसन ने एक बड़ी छलांग लगायी है। वे 45 साल के हैं और अपना कायांतरण उन्होंने 37 साल की उम्र में कर लिया है । उनके पूरे शरीर में त्वचा की उम्र 28 साल हो गयी है। फेफड़े की क्षमता और फिटनेस 18 साल के युवक जैसी हो गयी है। ब्लूमबर्ग ने उनकी सफलता का आकलन करते हुए लिखा था ‘’दुनिया में दूसरा कोई व्यक्ति नहीं है जिसने अपनी 45 साल की भौतिक काया 37 साल की कर ली हो’’ । पैसा, जुनून, ऊर्जा और एक दूरदृष्टि जानसन के पास है। और वे वैज्ञानिक ढंग से इस पर काम कर रहे हैं। सवाल है कि जानसन ने ऐसा कैसे करते हैं ?
जानसन सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। टी ट्री आयल से अपने दांत साफ करते हैं । सप्लीमेंट लेते हैं –सप्लीमेंट के साथ लाइकोपीन, जिंक, मेटफारमिन, और दिमाग को फिट रखने के लिए लिथिमम की सूक्ष्म खुराक लेते हैं । फिर कसरत करते हैं वे भी 25 तरह के । पूरे एक घंटा इसमें लगता है। हफ्ते में तीन बार वे सघन कसरत करते हैं। वे शाकाहारी भोजन करते हैं । उनका कैलोरी इनटेक 1977 है। इसमें कोई समझौता नहीं करते । सोने से दो घंटे पहले वे एक खास ढंग का चश्मा पहन लेते हैं जो उन्हें ‘ब्लू लाइट ’ से बचाता है (इलेक्ट्रानिक उपकरणों से निकलने वाला प्रकाश इसी श्रेणी में आता है)। उनका परीक्षण पूरे समय चलता रहता है। जानसन की इस परियोजना की देख-रेख 30 डॉक्टरों की टीम करती है जिसमें कई डायटीशियन भी शामिल हैं । जिस पर सालाना खर्च 20 लाख डालर (लगभग 1 6 करोड़ रूपये) आता है । उनके व्यक्तिगत फीजिशयन 29 साल के डॉ ओलिवर जोलमैन हैं। डॉ जोलमैन कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आयु चिकित्सा में शोध करते हैं और 30 डॉक्टरों के दल का नेतृत्व भी वही करते हैं। डॉ जोलमैन अपनी उपलब्धि के बारे में बताते हैं ‘हमने ने कोई महत्वपूर्ण कहलाने जैसी उपलब्धि तो नहीं हासिल की है । जानसन के शरीर के साथ जो कुछ हमने हासिल किया है वह महज शुरुआत है और परिणाम अनपेक्षित नहीं हैं।’
जानसन अपनी कैलोरी 1977 से बढ़ाना नहीं चाहते क्योंकि अपने शरीर में वसा का प्रतिशत वे 5-6 तक ही सीमित रखना चाहते हैं।
ब्रायन जानसन ने इस परियोजना का नाम ‘ब्लू प्रिंट ’ रखा है । इस परियोजना पर काम करते हुए जानसन और उनकी टीम को दो साल से ज्यादा हो गये हैं । और इस अवधि में उनकी उपलब्धियां इस ख्याल से महत्वपूर्ण हैं कि उन्होंने 7 माह में 5 साल उम्र कम करने में सफलता पायी है ।
जानसन की जांच हमेशा चलती रहती है। इसमें उनका रक्त परीक्षण, अल्ट्रासाउंड, एमआरआइ, इसीजी, इइजी, कालोनोस्कोपी के साथ-साथ रूटीन परीक्षण जैसे नब्ज, दिल की धड़कन, आक्सीजन फ्लो रेट की जांच निरंतर चनती रहती है। इन में कई परीक्षण पीड़ादायक भी हैं पर जानसन उन्हें करने से परहेज नहीं करते। हर परिणाम का प्रलेखन होता है जिससे कारण और प्रभाव की जब भी आवश्यकता हो उसकी व्याख्या की जा सके । उनके आंत का चित्र लिया जाता है। अब तक ऐसी 33,537 छवियां उनके आंत की ली जा चुकी हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। ग्रैफिक में जानसन की दिनचर्या देखी जा सकती है।
जानसन ने 2013 में अपनी बनायी एक पेमेंट कंपनी ई-बे को 800 मिलियन डालर (रू 6564 करोड़ ) में बेच दी । ऐसा उन्होने नौकरी से ऊब कर, अवसाद और खराब स्वास्थ्य के कारण किया था। उसके बाद उन्होंने ठान लिया कि अब वे ऐसी टेक्नालॉजी में निवेश करेंगे जीवन के आपरेटिंग सिस्टम को रिराइट कर दे। फिर परियोजना ‘ब्लू प्रिंट’ का जन्म हुआ । जानसन ने कैलिफोर्निया के वेनिस में अपना मकान लिया है और उसे एक मेडिकल सेंटर में बदल दिया है।
1. एक चिकित्सा के दौरान जानसन
2 जानसन इसी रूटीन का पालन करते हैं
3 जानसन की हाल में ली गयी तस्वीर


Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.