शूकर के हृदय प्रत्‍यारोपण वाले मरीज की 2 महीने में मौत

midhaxainnovations@gmail.com
3 Min Read

फिर भी भविष्य के लिए आशाजनक संदेश

52 वर्षीय अमेरिकी नागरिक डेविड बेनेट की मौत 8 मार्च को हो गयी । बेनेट दुनिया के ऐसे पहले मरीज़ थे जिनमें सूअर का हृदय प्रत्यारोपित किया गया था। यह प्रत्यारोपण रातोंरात पूरी दुनिया की सुर्खियों में आ गया था। अपने ढंग का यह पहला प्रयास मेरीलैंड मेडिकल यूविर्सिटी सेंटर के डॉक्टरों ने किया था। जब अंग प्रत्यारोपण किया जाता है तो सबसे अधिक जोख़िम ‘इन्‍फेक्शन‘ और ‘रिजेक्शन‘ का होता है। इस जोखि़म को देखते हुए सूअर के हृदय का जीन संपादन किया गया था जिससे ‘इन्‍फेक्शन‘ और ‘रिजेक्शन‘ का जोख़िम न रहे –सूअर ही क्यों ? इसका उत्तर यह है कि सूअर की शारीरिकी (एनाटमी) और मानव की एनाटमी में बहुत सारी समानताएं हैं। पर वे बिल्कुल समान नहीं होतीं। दो महीने पहले जब बेनेट को अस्पताल लाया गया था उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि सामान्य मानव हृदय का प्रत्यारोपण किया जा सके। इसलिए डॉक्टरों ने यह रास्ता अपनाया। दरअसल अंगदान के प्रति जागरुकता का समाज में अभाव है। इसलिए, प्रत्यारोपण के लिए वैज्ञानिक विकल्प तलाशने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में बेनेट का प्रत्यारोपण किया गया। प्रत्यारोपण के बाद बेनेट 2 महीने जीवित रहे। वे इस लायक हो गये कि रिस्पांड कर सकें, लोगों को पहचान सकें। लगातार देख-रेख के बावजू़द मार्च के पहले सप्ताह से मेरीलैंड अस्पताल में ही उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी और 8 मार्च को उनहोंने दम तोड़ दिया। किसी विजातीय हृदय के के प्रत्यारोपण में ‘संक्रमण’ और ‘अस्वीकृति’ दो प्रमुख कारण होते हैं प्रत्यारोपित अंग के विफल होने के। प्रत्यारोपण का नेतृत्व करने वाले इस प्रयोग से जुड़े सर्जन डॉक्टर बार्टले ग्रीफिथ इस विफलता से आहत से हैं। मेडिकल सेंटर के अंतर – प्रजाति प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ डॉक्टर मुहम्म्द मोइनुद्दीन ने कहा ‘‘बेनेट की मौत हमारे लिए सदमे जैसा है। मेडिकल सेंटर, कारण-प्रभाव का विश्लेशण करेगा। लेकिन डेविड बेनेट को जिस तरह 2 महीने का जीवन हम दे सके उससे हम बहुत आशान्वित भी हैं। क्योंकि आगे हमें यह यह देखना है कि इस अवधि को हम व्यापक विस्तार कैसे दे पाएं। अभी आंकड़़ों के विश्लेषण में समय लगेगा उसके बाद ही आशा-निराशा के बीच कोई सही रास्ता हम तलाश सकेंगे।‘‘

फोटो कर्टसी- यूएसए टूडेू : मास्‍क में डॉक्‍टर ग्रीफिथ और प्रत्‍यारोपण के बाद डेविड बेनेट ।

एपी,द्वारा जारी प्रत्यारोपण आपरेशन का वीडियो यहां देखें-

Courtesy USA Today & Maryland Medical University Center.

https://www.usatoday.com/videos/news/nation/2022/03/09/us-man-who-got-1st-pig-heart-transplant-dies/9442306002

Share This Article
Leave a Comment